Tuesday, January 22, 2013

विश्‍वस्‍तरीय सुविधाओं के निर्माण में सार्वजनिक क्षेत्र

22-जनवरी-2013 13:37 IST
नया कोलकाता हवाईअड्डा ट्रर्मिनल बना नया उदाहरण-राष्‍ट्रपति
                                                                                                                                 Courtesy Photo
राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर नये एकीकृत यात्री ट्रर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और साथ ही उन्‍होंने नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की मूर्ति का अनावरण भी किया। इस अवसर पर बोलते हुए राष्‍ट्रपति महोदय ने कहा कि नया कोलकाता हवाईअड्डा ट्रर्मिनल उस बात का उदाहरण है कि कैसे सार्वजनिक क्षेत्र भी विश्‍वस्‍तरीय सुविधाओं का निर्माण कर सकते हैं। 

उन्‍होंने कहा कि कोलकाता पूर्व का प्रवेश द्वार है। विशेषकर अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार में पश्चिम से पूर्व की ओर दिशात्‍मक बदलाव को देखते हुए यह एयरपोर्ट भारत की पूर्व की ओर देखों नीति के लिए एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 

राष्‍ट्रपति महोदय ने कहा कि हवाईअड्डे देश के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करते हैं। उन्‍होंने कहा कि किसी शहर की पहली छवि वहां स्थित हवाईअड्डे पर उपलब्‍ध संरचना और सुविधाओं की स्थिति पर निर्भर करती है। इसलिए यह महत्‍वपूर्ण है कि सभी संबंधित हितधारक मिलकर काम करें और भारत की बेहतर छवि को प्रस्‍तुत करें। (PIB)


मीणा/आनन्‍द/यशोदा –275

No comments:

Post a Comment